Home अपराध जानलेवा हमला वीडियो वायरल
अपराधउत्तराखंड

जानलेवा हमला वीडियो वायरल

36

उत्तराखंड राज्य के
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के बेलडा गांव में पैदल जा रहे जमशेद नाम के एक व्यक्ति पर पीछे से आकर अरबाज नाम के एक व्यक्ति के द्वारा लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया है। इस हमले में जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दे की बेलड़ा गांव निवासी जमशेद नाम का एक व्यक्ति गाँव में पैदल अपने घर जा रहा था। अरबाज के घर के बाहर पहुँचने पर अरबाज ने घर से निकलकर जमशेद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया है।

जमशेद अपना बचाव करने का प्रयास करता है। लेकिन अरबाज लगातार लोहे की रॉड से हमले जारी रखता है। जिस कारण जमशेद घायल होकर नाली में गिर जाता है। हमले की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...