Home उत्तराखंड जिलाधिकारी आशीष कुमार भाटगांई ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट राष्ट्रीय संचार वित्त अकादमी के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सहभागिता
उत्तराखंडसमाज

जिलाधिकारी आशीष कुमार भाटगांई ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट राष्ट्रीय संचार वित्त अकादमी के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सहभागिता

134

पिथौरागढ़
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भाटगांई ने शुक्रवार प्रातः कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के विभिन्न राज्यों में प्रशिक्षणरत राष्ट्रीय संचार वित्त अकादमी, गाज़ियाबाद के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जनपद पिथौरागढ़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “पिथौरागढ़ प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं से युक्त जनपद है। यहां सतत् विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जाएगा।”

भाटगांई ने अधिकारियों से संवाद के दौरान अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए तथा उन्हें भावी दायित्वों के प्रति सजग, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बने रहने का संदेश दिया। उन्होंने इमोशनल इंटेलीजेंस की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए।

भेंट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा जनपद प्रशासन की कार्यप्रणाली एवं स्थानीय विकास पहलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...