पिथौरागढ़ युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मदकोट मुनस्यारी विक्रम दानु ने तहसील मुख्यालय धारचूला पहुंच कर उपजिधिकारी एवं तहसीलदार से मिलकर ज्ञापन दिया और तहसील बंगापानी के अंतर्गत मोटर मार्ग निर्माण कार्य में कटे गरीब किसानों की कृषि योग्य भूमि का मुआवजा देने की मांग की
मवानी दवानी से दारमा,सेरा से सिर्तोला,सेरा से शिलिंग, मोती घाट से बिंदी टांगा लोदी,छोरी बगड़ से जारा जिबली,वल्थी से गैला पत्थरकोट मोटर मार्ग निर्माण कार्य में गरीब किसानों के काटे गए कृषि योग्य भूमि का 10,12 साल बीत चुका है
अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है इसलिए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि तत्काल कार्रवाई कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा














Leave a comment