पिथौरागढ़- सेवा पर्व पखवाड़ा के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत धारचूला ब्लॉक में स्वास्थ्य एवम बहुउद्देश्यीय वृहद शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शशि थापा, ब्लॉक प्रमुख मंजुला बुदियाल, राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष अशोक नबियाल, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि महेंद्र बुदियाल, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा, डीपीआरओ हरीश आर्या द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। 
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, नाक कान गला रोग, फिजिसियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ गए थे। जिनके द्वारा कुल 1183 मरीजों को देखा गया।
जहा पर 203 लोगों का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और शुगर जाँच की गयी, कुल 50 अल्ट्रासाउंड, 34 एएनसी, 24 खून की जाँच, 97लोगों का एक्स रे, 8 लोगों की बलगम की जाँच की गयी। 22 लोगों ने रक्तदान किया और 67 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण करवाया। शिविर में कुल 13 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, 11 आयुष्मान कार्ड बनाये गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल, उप जिला चिकित्सालय धारचूला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुंज्याल, ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर प्रदीप रौतेला समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।














Leave a comment