Home उत्तराखंड ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति के बालकों की 07-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ
उत्तराखंडखेल

ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति के बालकों की 07-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ

29

पिथौरागढ़- खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़ के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़़ द्वारा ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति के बालकों की 07-ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 19 फरवरी, 2026 से जी0आई0सी0 खेल मैदान, पिथौरागढ़ में प्रारम्भ हो गयी।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन के मुकाबले मुनस्यारी एवं धारचूला एवं पिथौरागढ़ एवं डीडीहाट की टीमों के मध्य खेले गये। पहले मुकाबले में मुनस्यारी ने धारचूला को 2-1 गोल से पराजित किया। दूसरा मुकाबला पिथौरागढ़ एवं डीडीहाट की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रही तथा पेनाल्टी शूट ऑउट में पिथौरागढ़ ने डीडीहाट को 3-2 गोल से पराजित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक यतीश चन्द्र ओझा, कैलाश लस्पाल, जगदीश सिंह कसन्याल, चन्द्र सिंह धामी एवं थे। खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता में विजेता-उप विजेता स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियोें को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

*प्रतियोगिता का उदघाटन उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन सिंह नित्वाल ने प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों की शुरूआत करायी।*

ट्राइबल सब प्लान के अन्तर्गत आयोजित इस प्रतियेागिता में मुनस्यारी से 04 टीम, धारचूला से 01 टीम, डीडीहाट से 01 टीम तथा पिथौरागढ़ से 01 टीम इस प्रकार कुल 07 टीमें प्रतिभाग कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...