पिथौरागढ़ जनपद में आज भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ की एक बैठक डांट पुल स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रेम राम की अध्यक्षता में संपन्न हुईसंपन्न हुई,
आज की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई
इस दौरान संगठन अध्यक्ष प्रेम राम ने कहा जनपद में कार्य कर रहे सभी मजदूरों को सदस्यता लेना अनिवार्य है
जिससे सभी मजदूरों को यूनियन का लाभ मिल सके
जिसके चलते उन्होंने सभी मजदूरों से सदस्यता लेने की अपील की है,
वहीं आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन धोनी ने जानकारी देते हुए कहा उनके ट्रेड यूनियन के कोषाध्यक्ष सिंटू कुमार के पिता का देहांत होने पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी,
इस दौरान आज की बैठक में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल टम्टा,जिला उपाध्यक्ष राजिव बिंदिया संगठन मंत्री,नगर सचिव सुनीता देवी,सहित अनेकों लोग मौजूद रहे,














Leave a comment