Home उत्तराखंड डीएम ने ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के दिए निर्देश*
उत्तराखंड

डीएम ने ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के दिए निर्देश*

73

पिथौरागढ़
*जिलाधिकारी ने ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित अधिकारियों से अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक संचालित होने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के दौरान अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में तिरंगा रैली, तिरंगा साइकिल एवं बाइक रैली, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा प्रदर्शनी, रंगोली प्रतियोगिताएं, सार्वजनिक एवं शासकीय भवनों की तिरंगा थीम पर सजावट, तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके साथ ही बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों, अस्पतालों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि में जनप्रतिनिधियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों तथा आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम का समुचित दस्तावेजीकरण किया जाए तथा अधिकाधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...