Home उत्तराखंड डीडीहाट पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 08 घंटे में खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड

डीडीहाट पुलिस द्वारा हत्या की घटना का 08 घंटे में खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

24

पिथौरागढ़

कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत कांडा-कफलुवा मोड़ के पास एक युवक का शव मिलने की घटना का पिथौरागढ़ पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मात्र 08 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
विगत दिवस 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा-कफलुवा मोड़ के पास एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है।

सूचना पर कोतवाली डीडीहाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई। पोस्टमार्टम के दौरान डिस्ट्रिक्ट फॉरेन्सिक एक्सपर्ट पिथौरागढ़ डॉ. कमल किशोर द्वारा डीएनए सैम्पल संकलन सहित आवश्यक वैज्ञानिक परीक्षणों में सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए।”

             मृतक की पहचान भूपेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम हुनेरा, तहसील डीडीहाट, जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई। घटना के संबंध में मृतक की माता द्वारा कोतवाली डीडीहाट में तहरीर देकर अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए एक टैक्सी चालक पर संदेह जताया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली डीडीहाट में धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

           घटना की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट श्री संजय जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच एवं विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध सुमित सिंह धामी (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम कूटा, तहसील डीडीहाट को डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

             पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2026 को वह अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ वाहन से घर जा रहा था। इसी दौरान मृतक भूपेन्द्र सिंह उसकी गाड़ी में बैठ गया, जो शराब के नशे में था।

रास्ते में दोनों के बीच विवाद एवं गाली-गलौच होने लगी। इसी दौरान आवेश में आकर अभियुक्त ने वाहन में रखे पाना (स्पैनर) से मृतक के सिर पर प्रहार कर दिया तथा उसे सड़क किनारे छोड़कर चला गया। गंभीर चोट लगने एवं अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मृतक की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...