पिथौरागढ़। तपोवन विद्यास्थली में 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘पेड़ को राखी’ बाँधने की अनूठी पहल के साथ रक्षाबंधन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।
विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बाँधकर उनकी रक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक एवं अधिवक्ता श्री मनोज कुमार जोशी जी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा उनका तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने कक्षा-वार राखी एवं तिलक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने छात्रों को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह एवं आपसी सहयोग का संदेश दिया।
कक्षा-वार रक्षाबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सरी में इशान्या ने देवांश, वंश एवं विहान को राखी बाँधी। प्रेप-1 में भाविका ने हर्षिल एवं रुद्र को राखी बाँधी। कक्षा 1 में अनन्या, कविता, तनुश्री, चेतना एवं प्रियांशी ने मयंक, लक्ष्य, शार्विक एवं जयेश को राखी बाँधी।
कक्षा 2 में दक्षिता, पावनी एवं दियांशी ने विद्युत, शिवा, देवेश, शिवांश एवं दियांश को राखी बाँधी। कक्षा 4 में अनिहा ने रेयांश, तनुज एवं शाश्वत को तथा कक्षा 5 में अनिहा ने अथर्व, मानस एवं आरव को राखी बाँधी। कक्षा 7 एवं 8 में निधि एवं आराध्या ने ओम, युवराज एवं दर्शित को राखी बाँधी।
समारोह में कक्षा 2 के विद्युत ने ‘फूलों का तारों का’ गीत प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 7 के युवराज एवं कक्षा 8 के दर्शित ने रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर राखी निर्माण एवं शुभकामना-पत्र निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बाँधकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार हमें भी प्रकृति और पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन एवं समापन श्रीमती निकिता भसीन, प्रशासनिक अधिकारी, के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों में प्रेम, भाईचारे, रचनात्मकता, सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत किया।













Leave a comment