Home उत्तराखंड तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान 👉वीडियो
उत्तराखंड

तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान 👉वीडियो

99

उत्तराखंड राज्य के चंपावत के फूंगर में l शनिवार दोपहर को एक गुलदार तारबाड़ में बुरी तरह फस गया था।

तार बाड़ में फंसने से गुलदार बुरी तरह दहाड़ रहा था तथा तार से निकलने के लिए बुरी तरह छटपटा रहा था। गुलदार की दहाड़ सुन ग्रामीणों ने वन विभाग चंपावत को गुलदार के तार में फंसने की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर चंपावत बृजमोहन टम्टा के निर्देश पर वन विभाग चंपावत की टीम मौके पर पहुंची।

जहा टीम को गुलदार बुरी तरह तार में फंसा हुआ नजर आया जो बुरी तरह दहाड़ रहा था। गुलदार का रेस्क्यू कर जान बचाने के लिए टीम के द्वारा वन विभाग लोहाघाट व पशु चिकित्सकों को गुलदार के फंसने की जानकारी दी।

इसके बाद लोहाघाट से रेंजर रमेश चंद्र जोशी, वन बीट अधिकारी रोहित मेहता व पशु चिकित्सक फूंगर पहुंचे। जहां पशु चिकित्सकों के द्वारा गुलदार को बेहोश करने के लिए दवा तैयार की गई।

जिसके बाद बन बीट अधिकारी रोहित मेहता के द्वारा ट्रेंकुलाइज गन से निशान साधकर गुलदार को बेहोश किया गया। गुलदार के बेहोश होने के बाद वन विभाग की टीम के द्वारा गुलदार को तार से आजाद कर अपने कब्जे में लिया गया।

वन विभाग व पशु चिकित्सकों के संयुक्त प्रयास से गुलदार की जान बच गई। रेंजर चंपावत बृजमोहन टम्टा ने जानकारी देते हुए बताया गुलदार लगभग 3 साल का नर है जिसे सुरक्षित नैनीताल रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।

कहा गुलदार पूरी तरह सुरक्षित है। दिस इस दौरान गुलदार को देखने लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने 8 ग्राम अवैध स्मैक...

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...