Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ मेयर चुनाव लड़ चुकी महिला नेत्री मोनिका की प्रशासन से अपील, जलसंस्थान विभाग व आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच विवाद का समाधान करें
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ मेयर चुनाव लड़ चुकी महिला नेत्री मोनिका की प्रशासन से अपील, जलसंस्थान विभाग व आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच विवाद का समाधान करें

21

पिथौरागढ़

मेयर चुनाव लड़ चुकी महिला नेत्री मोनिका महर द्वारा अपना बयान जारी कर प्रशासन से पिथौरागढ़ में वर्तमान में चल रहे जलसंस्थान विभाग और आरटीआई एक्टिविस्ट के बीच विवाद को सुलझाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया में शहर में पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप करने की बाते सामने आ रही है वह अति चिंताजनक है, अगर विभाग और किसी व्यक्ति विशेष के बीच में कोई विवाद हुआ है तो उसका खामियाजा नगर वासियों को नहीं उठाना पड़े।

जिलाधिकारी और जिले के आला अधिकारियों ने इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द इस विवाद को सुलझाना चाहिए और सत्यता को प्रमाणित कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

मोनिका महर ने कहा कि अगर पेयजल का किसी भी प्रकार का संकट नगरवासियों पर मंडराएगा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी और इसको लेकर हम जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर इस विषय का निराकरण निकालना चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...