Home उत्तराखंड दुःखद उत्तराखंड का एक और लाल शहीद गांव में मातम
उत्तराखंडसमाज

दुःखद उत्तराखंड का एक और लाल शहीद गांव में मातम

115

उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड राज्य के कपकोट निवासी हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया।

43 वर्षीय गजेंद्र सिंह, भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे और 18 जनवरी को श्रीपुरा क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गये,

शहादत की खबर मिलते ही तहसील कपकोट के ग्राम गैंनाड़ (बीथी) में शोक की लहर दौड़ गई।

जिससे हर आंख नम है,

गजेंद्र सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। माता-पिता खेती पर निर्भर हैं,

पत्नी लीला गढ़िया बच्चों की पढ़ाई के लिए देहरादून में किराये के मकान में रह रही थीं।

कक्षा चार में पढ़ने वाले दोनों बेटे राहुल और धीरज अब हमेशा के लिए पिता के साए से वंचित हो गए हैं। पत्नी और बच्चे कपकोट पहुंचते ही बेसुध हो गए, गांव का माहौल गमगीन हो गया।

आज 20 जनवरी को शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से केदारेश्वर मैदान लाया जाएगा। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और सरयू-खीरगंगा संगम पर अंतिम संस्कार होगा। मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव आज अपने वीर बेटे पर गर्व तो कर रहा है, लेकिन उसका दर्द शब्दों से परे है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...