Home उत्तराखंड दुःखद खबर – टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड

दुःखद खबर – टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

85

उत्तराखंड राज्य के

हल्द्वानी में टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एस बैंड के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिले।

पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक राहगीर ने पुलिस को टांडा रोड पर एस बैंड के पास सड़क किनारे बाइक के पेड़ से टकराने और दो युवकों के अचेत पड़े होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली, जबकि उसके पास दोनों युवक पड़े थे। पुलिस के मुताबिक दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था तथा शरीर में अकड़न पाई गई घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान, पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलसुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर 1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर तथा 24 वर्षीय वैभव छाबरा, पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलसुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए दोनों शवों को मोर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस के प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...