उत्तराखंड राज्य के रामनगर क्षेत्र से खबर सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रामनगर के पीरुमदारा चौकी में गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट, निवासी पार्वती कुंज फेस-2 पीरुमदारा, रामनगर ने सूचना दी कि उनकी माता शांताबाई बिष्ट जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष है, उन्होंने ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,
सूचना मिलते ही पीरुमदारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया,
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतका शांताबाई बिष्ट पत्नी स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट का शव दरवाजे की चौखट पर लटका हुआ था,
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि मृतका काफी समय से बीमार चल रही थी और मानसिक तनाव तथा अवसाद से भी जूझ रही थी। वह अपने पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट के साथ ही निवास कर रही थी, परिजनों के अनुसार बीते कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब थी,
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।














Leave a comment