Home उत्तराखंड दुःखद घटना – वड्डा क्षेत्र के मड़े गांव में शनिवार को एक ही दिन में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई
उत्तराखंड

दुःखद घटना – वड्डा क्षेत्र के मड़े गांव में शनिवार को एक ही दिन में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई

116

पिथौरागढ़ जनपद के
वड्डा क्षेत्र के मड़े गांव में शनिवार को एक ही दिन में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई,

यहाँ एक 14 साल का जतिन जोशी, जो कक्षा 9 का छात्र, सेना में जाने का सपना देखता था, और रोज की तरह झौलखेत मैदान में दौड़ने गया था। वापस आते समय रास्ते में अचानक सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश होकर गिर गया।

जिसके बाद मां पूनम जोशी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गईं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका बताई है।

बेटे की मौत का सदमा मां सह नहीं पाईं।

अस्पताल से वो चुपचाप टैक्सी में बैठकर करीब 30 किलोमीटर दूर घाट क्षेत्र पहुंचीं, और वहां सरयू नदी में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है पास के होटल मालिक ने उस महिला को बचाने के लिए नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन बचा नहीं सके।

एक घंटे बाद SDRF और पुलिस ने उनका शव बरामद किया।

परिवार पर ये दूसरा बड़ा दुख है – करीब 2 साल पहले उनकी बड़ी बेटी की भी मधुमेह से मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है की पिता कैलाश चंद्र जोशी असम राइफल्स में हैं जो वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...