Home उत्तराखंड दुःखद जंगल गयी महिला को हाथी नें उतारा कौत के घाट
उत्तराखंडसमाज

दुःखद जंगल गयी महिला को हाथी नें उतारा कौत के घाट

65

उत्तराखंड राज्य के टनकपुर नगर क्षेत्र से लगे जंगल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

वार्ड संख्या 05 नई बस्ती निवासी एक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला माधुरी पत्नी भूपराम अन्य महिलाओं के साथ जंगल क्षेत्र में लकड़ी लेने गई थी।

इसी दौरान सेनापानी मार्ग में दीवान चौकी के नजदीक अचानक जंगल में मौजूद हाथी ने हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग, स्थानीय निवासियों की मदद से घायल महिला को तत्काल 108 एम्बुलेंस द्वारा टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया,

लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...