Home अपराध देवभूमि में वृद्ध महिला का गंभीर आरोप जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट करने का लगाया आरोप
अपराधउत्तराखंड

देवभूमि में वृद्ध महिला का गंभीर आरोप जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट करने का लगाया आरोप

263

उत्तराखंड राज्य के रामनगर नयागांव तेलीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने गांव के ही विशेष समुदाय के कुछ युवकों पर मारपीट करने, धमकाने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने सीओ सुमित पांडे को लिखित तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता रामदुलारी ने रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई,

उन्होंने बताया कि वह अपने गांव में अकेली रहती हैं और उनके परिवार में अब कोई नहीं है,वृद्धावस्था में सहारे के अभाव में वह मानसिक और शारीरिक रूप से पहले ही बेहद परेशान हैं ऐसे में गांव के कुछ युवक लगातार उन्हें धमका रहे हैं और मारपीट भी कर रहे हैं।


रामदुलारी का आरोप है कि आरोपी युवक न केवल उन्हें डराते-धमकाते हैं बल्कि उन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहे हैं, वृद्धा ने बताया कि कई बार उन्होंने इस बारे में गांव के अन्य लोगों को भी बताया, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।
महिला की तहरीर पर सीओ सुमित पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...