पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से कुलागाड़ मुख्य मार्ग से व्यास, चौदास और दारमा वैली को जोड़ने वाला वैली ब्रिज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिससे पुल का एक हिस्सा टूटकर नीचे झुक गया है, जबकि पुल का ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते व्यास, चौदास और दारमा वैली की ओर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई
वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से व्यास, चौदास, दारमा, जुम्मा, स्यांकुरी, खेला, खेत और सोबला समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सड़क मार्ग के साथ पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही पर दोहरी मार पड़ी है।
वहीं भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबे के साथ बड़े बोल्डर नीचे आए, जिनकी चपेट में वैली ब्रिज आ गया। बोल्डरों की टक्कर से पुल का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस पर आवाजाही करना जोखिम भरा हो गया है।
आपको बता दें की पुल टूटने से क्षेत्र के लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ ही जरूरी सामान की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। सावन मास में कुल देवता एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए होने वाले पूजा-पाठ में भी ग्रामीणों को पहुंचने में परेशानी हो रही है।
आपदा अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी देते हुए कहा जनपद में तीन बॉडर रोड व 15 ग्रामीण सडके भी बंद पड़ी जिन्हे खोलने का कार्य गतिमान है














Leave a comment