Home उत्तराखंड नाबालिग छात्रा के शारीरिक शोषण के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड

नाबालिग छात्रा के शारीरिक शोषण के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

77

पिथौरागढ़

कोतवाली अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कुछ दिन पूर्व कोतवाली अस्कोट में एक व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गहन जांच एवं विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर दिनांक 08.06.2026 को देर सायं पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त योगेश कुमार पाण्डेय (उम्र 37 वर्ष), निवासी पाभे, जनपद पिथौरागढ़ को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
▪️ उ0नि0 बसंत पंत
▪️ उ0नि0 मीनाक्षी देव
▪️ उ0नि0 मनोज चौधरी
▪️ का0 अर्जुन सिंह
▪️ का0 गणेश तिवारी
▪️ का0 चालक कवीन्द्र सिंह

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...