Home उत्तराखंड नाबालिग पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना पड़ा भारी, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

नाबालिग पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना पड़ा भारी, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

60

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस

 
नाबालिग पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना पड़ा भारी, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
 
पिथौरागढ़ में एक नाबालिग बालिका के अपहरण से सम्बन्धित प्रकरण में कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
            उक्त संवेदनशील प्रकरण के दौरान धर्मेन्द्र लाल वर्मा निवासी पितरौटा, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग बालिका का नाम एवं छायाचित्र सार्वजनिक करते हुए भ्रामक एवं आपत्तिजनक जानकारी प्रसारित की गई। उक्त कृत्य से पीड़िता एवं उसके परिजनों की निजता एवं सम्मान प्रभावित हुआ है।
नाबालिग पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक करना कानूनन प्रतिबंधित है। यह कृत्य पॉक्सो अधिनियम तथा पोक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशानुसार धर्मेन्द्र लाल वर्मा उपरोक्त के विरुद्ध धारा 72 बीएनएस व 23(4) पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त धर्मेन्द्र लाल वर्मा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व में भी 4 मुकदमे दर्ज हैं ।
 
*अभियुक्त धर्मेन्द्र लाल वर्मा का आपराधिक इतिहास*
1-FIR NO. 259/2023 धारा 323/504/506/509 IPC
2-FIR NO. 140/2022 धारा 323/384/504 IPC
3-FIR NO. 68/5015 धारा 325/504 IPC
4-FIR NO. 538/2002 धारा 325/506/376 IPC
 
             *पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर, यू ट्यूब व अन्य पोर्टल) पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । इस घटनाक्रम से सम्बन्धित पोस्ट प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है । तथा अन्य के प्रकाश में आने पर उनके विरूद्ध भी मुकदमा किया जायेगा ।* पीड़िता/ पीड़ित की पहचान का प्रकटन किया जाना दण्डनीय है ।
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...