Home उत्तराखंड नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण प्रकरण में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार*  
उत्तराखंड

नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण प्रकरण में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार*  

112

पिथौरागढ़

थल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो अधिनियम के वांछित अभियुक्त को दबोचा*

*नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण प्रकरण में फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार*

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना थल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 24 सितम्बर 2026 को थाना थल में नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण संबंधी प्रकरण में धारा 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष थल श्री गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अभियुक्त हरीश राम निवासी सत्याल गाँव, थाना थल, जनपद पिथौरागढ़ को बरड़ बैंड, थल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तारी टीम :*
थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, थाना थल
उपनिरीक्षक रजनी आर्या (विवेचक)
अपर उपनिरीक्षक दीपक लेखक
हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...