Home उत्तराखंड नारायणनगर महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड

नारायणनगर महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

35

पिथौरागढ़

राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने किया रंगोली प्रतियोगिता और वार्षिक पत्रिका ‘ज्योतिबिंदु’ के संयुक्तांक का विमोचन
नारायणनगर (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायणनगर में 12 अक्टूबर 2026 को ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रेमलता कुमारी ने की।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते हुए राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और उज्ज्वल भारत के सपने को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गणेश भंडारी ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘ज्योतिबिंदु’ के वर्ष 2018 से 2026 तक के संयुक्तांक का विमोचन जिसके किया। जिसके संपादक मंडल में मुख्य संपादक डॉ दिनेश कुमार संपादक मंडल के सदस्य डॉ विवेक आर्या डॉ सारिका वर्मा डॉ मनोज कुमार रहे यह पत्रिका महाविद्यालय की साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की सृजनात्मक अभिव्यक्तियों को स्थान देते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को संकलित किया गया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार भी व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को शिक्षा, नवाचार, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग देशहित में करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री गणेश भंडारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश कोहली ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री मनोज सामंत , श्री दीपक लोहिया, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष पिथौरागढ़ भारत सिंह कन्याल, ग्राम प्रधान श्री अजित जी ग्राम प्रधान श्री भगवान बोरा, समाजसेवी श्री कृष्ण कन्याल तथा छात्रसंघ अध्यक्ष सुजल एरी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत की संकल्पना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता तथा सकारात्मक सोच से देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...