Home उत्तराखंड नारायण नगर महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा ऐतिहासिक गतिविधियों का सफल आयोजन
उत्तराखंडसमाज

नारायण नगर महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा ऐतिहासिक गतिविधियों का सफल आयोजन

57

पिथौरागढ़ – संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (पिथौरागढ़) के इतिहास विभाग* द्वारा आयोजित गतिविधियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और जीवन को समझने का माध्यम भी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की *प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता कुमारी* ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि *इतिहास हमें हमारे अतीत से जोड़कर वर्तमान को समझने और भविष्य को दिशा देने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में *इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेमलाल पंत* ने इतिहास विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह विषय न केवल घटनाओं का अध्ययन है,

बल्कि समाज के विकास और परिवर्तन को समझने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इतिहास अध्ययन से विद्यार्थियों में तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता का विकास होता है।

इस अवसर पर विभाग द्वारा तैयार की गई *“दीवार पत्रिका*” का विमोचन भी किया गया, *जिसमें विद्यार्थियों के लेख, शोध और रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ* सम्मिलित हैं।

यह पत्रिका विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ नरेंद्र सिंह धारियाल, डॉक्टर सुधीर तिवारी, डॉक्टर दिनेश कोहली,डॉक्टर शिखर पांडे ,डॉक्टर शिखा पांडे, डॉक्टर अनुलहुदा,डॉक्टर मनोज कुमार ,डॉक्टर रविंद्र कुमार , डॉ टीका सिंह,डॉ मुकेश पांडे सहित समस्त कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ प्रेमलता पंत, डॉ शिखर पांडे, डॉक्टर शिखा पांडे द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास का माध्यम बना, बल्कि उनमें समाज और इतिहास के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक सार्थक प्रयास भी साबित हुआ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...