Home उत्तराखंड नेक पहल यहाँ दुल्हन नें किया पौंधा रोपण
उत्तराखंडपर्यावरणसमाज

नेक पहल यहाँ दुल्हन नें किया पौंधा रोपण

42

पिथौरागढ़

राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 579वे दिन भी जारी रहा।

पौधारोपण अभियान के 579वें दिन डीडीहाट में पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत डीडीहाट निवासी महिमन सिंह कन्याल व राधिका कन्याल की पुत्री बीनू बन्नी ने परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ पौधारोपण किया।

बीनू ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी।

महिमन सिंह कन्याल ने कहा कि अब वह इस पौधे की देखरेख परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे।

उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आम जनमानस में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना बढ़ती है।

विवाह समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी, प्रदीप कन्याल, नंदन सिंह चूफाल, महिमनखड़ायत ,पंकज ,कविंद्र, कमलेश दीपिका पानू सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...