पिथौरागढ़ जनपद के नेपाल सीमा से लगा क्षेत्र हल्दू घाट लम्बे समय के बाद सुचारु हो गया है
यहाँ भारत नेपाल के मध्य बहने वाली काली नदी में पुल न होने से सालभर आवाजही नही रहती है उक्त काली नदी में बरसात के समय नदी का जलस्थर ज्यादा होने से हल्दू घाट 02 माह तक बंद रहता है जिससे नेपाल व भारत के लोगों को आवाजही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है,
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की बरसात के बाद घाट खुलने से लोगों उन्हें आवाजाही करने में आसानी होने लगी है
लेकिन उनका यह भी कहना है की उक्त काली नदी में हल्दू घाट में पैदल पुल बन जाता तो रोटी बेटी के रिश्ते ओर मजबूत होते
गौरतलब है की नेपाल से लोग भारत में रोजगार, उपचार व अन्य खाद्य सामग्री के लिए आते है,
जबकी भारतीय लोग पूजा अर्चना के लिए भी आवाजाही करते है
जिस करना काली नदी हल्दू घाट में पुल होना अति आवश्यक है













Leave a comment