Home उत्तराखंड नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर घर लौटा अंशुमान, शाहीखोला में हुआ भव्य स्वागत
उत्तराखंड

नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतकर घर लौटा अंशुमान, शाहीखोला में हुआ भव्य स्वागत

140

पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय आठगांव सिलिंग के 12 वर्षीय छात्र अंशुमान शाही ने राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पिथौरागढ़ और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है,

शाहीखोला निवासी संदीप चंद शाही के पुत्र अंशुमान ने जुलाई माह में बनारस में आयोजित अंडर-42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय से गांव पहुंचने पर अंशुमान का ग्रामीणों ने रैली निकालकर भव्य स्वागत किया।

घर पहुंचने पर दादी व परिजनों ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर उसका अभिनंदन किया।

वहीं ग्रामीणों ने अंशुमान को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ग्राम प्रधान भावना भट्ट, दीवान सिंह मेहता, पवन चंद, प्रेम बल्लभ भट्ट, नरेश पांडे, रमेश मेहता, मुकेश मेहता, दयाल सिंह, ललित मेहता, हयात रावल, दीवान सिंह शाही, सुंदर सिंह, मदन सिंह, सूरज सौन, अशोक भट्ट,मनोज महर,विक्रम सिंह,मदन शाही,महादेव सिंह,जितेंद्र सिंह, प्रियंका पांडे और कोच हीरा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...