Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नगर की जनता -मोनिका महर
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान नगर की जनता -मोनिका महर

132

पिथौरागढ़ महिला नेत्री मोनिका महर* द्वारा बयान जारी किया ओर कहा कि हमें लगातार नगर के संभ्रांत जनों का फोन के माध्यम से संदेश आ रहा है,
की नगर के अंदर आवारा कुत्तों का बच्चों, बुजुर्गों और आम जन में हमला करने से लोग परेशान है।

नगर निगम मैं आपका ध्यान हमारे नगर के उन्हीं आवारा कुत्तों की बढ़ती हुई संख्या की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ, ये आवारा कुत्ते लगातार लोगो पर भौंकते रहते हैं और काटते हैं इसी के साथ साथ दो पहिया या अन्य वाहनों का पीछा करते है जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, ये कुत्ते बच्चों और बुजुर्गों का पीछा भी करते हैं, और बहुत से बच्चों को इन आवारा कुत्तों के द्वारा काट भी लिया है।
मैं आपको बता दूं की नगर निगम मेयर चुनाव के दौरान हर जगह बोला जा रहा था कि हम कुत्तों के लिए Dog house और आवारा पशुओं के लिए शेल्टर हाउस बनाएंगे परंतु वह Dog house या शेल्टर हाउस तो अभी तक बना नहीं लेकिन कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
इसी कारण वश राहगीर बहुत परेशान है।
शायद नगर निगम का नगर में सिर्फ झाड़ियां काटना , घास काटना और पुराने शौचालयों को तोड़ना और लीपापोती करना ही एक मात्र काम रह गया है ।
नगर की मेयर पंचायत चुनावो में प्रचार में मस्त है और पिथौरागढ़ की जनता आवारा पशुओं से त्रस्त है।
मुझे लगता है कि नगर निगम की सोच यही है की घास काटने से या झाड़ियां काटने से हमारा नगर सुरक्षित, साफ ,स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा परंतु मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि इनके अलावा भी नगर में बहुत से ऐसे काम है जो होने बाकी है।
मेरा नगर निगम में बैठे लोगों ओर अधिकारियों से कहना है की इन आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने और उनका उचित प्रबंध करने की कृपा करें ताकि हमारे नगर और मोहल्ले में शांति और सुरक्षा का माहौल बन सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...