Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ घाट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किमी 168.600 से 168.800 के मध्य यातायात को प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ घाट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किमी 168.600 से 168.800 के मध्य यातायात को प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित

69

पिथौरागढ़,

उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर किमी 168.600 से किमी 168.800 ( घाट बेण्ड/मुन्ना बेण्ड) पर स्थित एचपी बेण्ड के ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर/बोल्डर/मलबा गिरने तथा मार्ग के अत्यंत संवेदनशील एवं कमजोर होने के कारण यातायात एवं जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थल पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि सायं 6:00 बजे से प्रातः6:00 बजे तक यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु कार्यवाही करें।

पत्र के माध्यम से बताया गया कि उक्त स्थान पर दिनभर तथा रात के समय भी पहाड़ी से पत्थर/बोल्डर/मलबा गिरने की घटनाएं हो रही हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनों द्वारा मलबा हटाकर यातायात को सुरक्षित रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में उक्त स्थान पर यातायात एवं जान-माल की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होने का अंदेशा जताया गया है।

उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनसुरक्षा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किमी 168.600 से 168.800 के मध्य यातायात को प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने जनसामान्य/वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित प्रतिबंधित अवधि में उक्त मार्ग पर आवागमन न करें तथा प्रशासन/यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...