उत्तराखंड राज्य के
सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
पिथौरागढ़ पुलिस ने हेरोइन (स्मैक) सप्लाई चेन को तोड़ने में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत एक हेरोइन सप्लायर को रूद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 05 नवम्बर 2025 को चौकी ऐचोली से उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा एक व्यक्ति को 6.31 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उक्त मामले की विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान संजय नगर खेड़ा, रूद्रपुर निवासी लाल सिंह का नाम प्रकाश में आया।
जिसके पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने अभियुक्त लाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया।
आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम:
• उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी (चौकी प्रभारी घाट)
• हे0का0 मनमोहन सिंह
• अपर उ0नि0 हेम चन्द्र सिंह (सर्विलांस)
• का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस)














Leave a comment