Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ -पूर्व सैनिक के साथ खड़ा होगा पूर्व सैनिक संगठन
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ -पूर्व सैनिक के साथ खड़ा होगा पूर्व सैनिक संगठन

117

जनपद पर एक बेहतर विकल्प तथा राजनीति को एक साफ और बेहतर राह पर ले जाने के लिए के साथ आगामी पंचायती चुनाव पर दावेदारी पेश कर रहे पूर्व सैनिकों के समर्थन में पूर्व सैनिक संगठन हमेशा खड़ा रहेगा, यह जानकारी देते हुए आज पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दावेदारी पेश कर रहे हैं सभी पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं भी दी गई।
अपने गांव आसपास तथा समाज को एक बेहतर रूप देने के लिए सैनिक सबसे मजबूत और बेहतरीन विकल्प होता है। विगत वर्षों में देखा गया है कि जहां पर भी पूर्व सैनिक के द्वारा किसी क्षेत्र का नेतृत्व किया गया है, वह क्षेत्र निश्चित तौर पर विकास के राह पर बड़ा है क्योंकि नेतृत्व करना एक निस्वार्थ भावना होती है और पूर्व सैनिक से बढ़कर इसके लिए कोई विकल्प नहीं हो सकता। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आज इन बातों पर मंथन करते हुए जनपद के सभी क्षेत्र से दावेदारी पेश कर रहे पूर्व सैनिकों का विवरण जुटाया है तथा हर क्षेत्र पर संगठन के माध्यम से दावेदारी पेश कर रहे पूर्व सैनिकों को सहयोग करने की रणनीति बनाई जा रही है। इस पर कहा गया है कि सभी जनमानस को प्रेरित करते हुए एक विश्वास हर एक व्यक्ति को दिलाया जाएगा की देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक अब समाज के नई दिशा देने हेतु आगे आए हैं,जिसे हर एक जनमानस द्वारा समर्थन और सहयोग किया जाना अपेक्षित रहेगा।
जय हिंद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...