Home अपराध पिथौरागढ़ फर्जी सिम अश्लील संदेश मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
अपराधउत्तराखंड

पिथौरागढ़ फर्जी सिम अश्लील संदेश मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

518

पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट क्षेत्र में साइबर अपराध के एक गंभीर प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए अभियुक्तों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

एक मुख्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।
उक्त प्रकरण का विवरण
दिनांक 26 अप्रैल 2025 को डीडीहाट निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली डीडीहाट में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गयी थी,

जिसमें वादिनी को अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

तहरीर के आधार पर धारा 67(A) IT एक्ट व धारा 78 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इधर प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार* को विवेचना सौंपी गई।

सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अभियुक्त हरीश सिंह निवासी बागेश्वर, हाल निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया।

वहीं जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि हरीश सिंह को अश्लील संदेश भेजने हेतु फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाते थे।

इन सिमों के पीछे चार स्थानीय युवकों की संलिप्तता उजागर हुई है:
जिसमे 1. चन्दन सिंह खोलिया निवासी मल्लाढूंगा डीडीहाट,

2. नवीन चन्द्र देऊपा निवासी चौबाटी बिचकोट, डीडीहाट
3. अमित कुमार निवासी तहसील वार्ड, डीडीहाट
4. निलेश जोशी निवासी चामली, घिमाली, डीडीहाट
इन व्यक्तियों द्वारा लोगों की आईडी पर दो-दो सिम ली जाती थीं,

जिनमें से एक सिम उनके संज्ञान के बिना छिपाकर हरीश सिंह को बेची जाती थी। उन्हीं सिमों से महिलाओं को अश्लील संदेश भेजे जाते थे।

उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग में धारा 61(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी है। चारों सहयोगियों को विधिक नोटिस प्रदान कर कानून के शिकंजे में ले लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...