Home अपराध पिथौरागढ़ फर्जी सिम रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़
अपराधउत्तराखंड

पिथौरागढ़ फर्जी सिम रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़

202

पिथौरागढ़ थाना बेरीनाग प्रभारी उ0नि0 पूजा मेहरा, हे0का0 राजकुमार तथा निरीक्षक अरुण कुमार, व थाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमायूं परिक्षेत्र रुद्रपुर, मय टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए,

भारत सरकार के संचार मंत्रालय से प्राप्त सूचना के आधार पर RK इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल सेंटर, नया बाजार बेरीनाग में दबिश दी गई।

वहीं कार्रवाई के दौरान दुकान स्वामी रघुवीर सिंह कार्की निवासी नया बाजार, बेरीनाग के पास से अवैध सामग्री बरामद की गई:
जिसमे 748 चालू सिम कार्ड (VI कंपनी)

02 की-पैड मोबाइल फोन (LAVA)

02 स्मार्टफोन (OPPO)

12 आधार कार्ड

01 पैन कार्ड

जिस पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थाना बेरीनाग में धारा 318(4), 61(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 42 दूरसंचार अधिनियम के तहत अभियुक्त रघुवीर सिंह कार्की के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
गौरतलब है कि अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2024 में भी फर्जी सिम कार्ड बिक्री के अपराध में थाना बेरीनाग में धारा 420/120बी IPC के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

रघुवीर सिंह स्थानीय लोगों की अज्ञानता का लाभ उठाकर उनके नाम से सिम कार्ड सक्रिय करता था और उन्हें ऊंचे दामों में बेचता था, जिससे संभावित रूप से साइबर अपराधों को बढ़ावा मिल सकता था।
पुलिस टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई साइबर अपराधों की रोकथाम तथा फर्जी दस्तावेजों के दुरुपयोग पर एक अहम कदम है।

जनपद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...