Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

94

डीएम का संवेदनशील कदम: मरीजों संग मनाया गणतंत्र दिवस, बांटे फल

77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान, तिरंगा फहराया, उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी पहुंचे मरीजों के बीच, कुशलक्षेम जाना

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों के बच्चों की झांकियों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर मरीजों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मरीजों को फल वितरित किए एवं उनका कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही चिकित्सालय प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने समस्त जनपदवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के प्रयासों और सहयोग से जनपद, प्रदेश और देश लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। जनपद, राज्य एवं देश की निरंतर प्रगति, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

2-जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली, नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

डीएम भटगांई बोले– गणतंत्र मूल्यों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी

पिथौरागढ़ में शान से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

3- पिथौरागढ़ गणतंत्र दिवस के अवसर पर भवन एवं अन्य स- निर्माण कर्मकार कल्याण संघ के जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में जिला अध्यक्ष प्रेम राम के द्वारा झंडा फहराया गया,

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन धोनी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला संगठन मंत्री बिंदिया, जिला उपाध्यक्ष कमला देवी, नगर सचिव सुनीता देवी, दीपा, धीरज, शाहिद अनेकों लोग उपस्थित रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...