Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ में 18 साल का युवक 7.3 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में 18 साल का युवक 7.3 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

93

*कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार*
 
💥 *7.3 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार* 🚔
 
जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान/ गश्त के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

*घटना/ गिरफ्तारी का विवरण*
पुलिस टीम द्वारा पुरानी बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक के पास से 7.3 ग्राम हेरोईन (स्मैक) (पन्नी सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सक्षम कुमार निवासी कोथ का नौला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।

*पूछताछ में खुलासा*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन (स्मैक) पीने का आदी है । पैसों की जरूरत होने पर अन्य लोगों को स्मैक बेच भी देता हूं ।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

            जनपद पुलिस की लोगों से अपील है कि आपके आस पास चरस, स्मैक आदि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बन्धित गतिविधियां होती हैं तो उसकी सूचना आप मानस हैल्प लाईन 1933 पर दें आपकी सूचना गोपनीय रखी जायेगी ।
 
👮‍♂️ *पुलिस टीम:*
उ0नि0 ललित डंगवाल-कोतवाली पिथौरागढ़
का0 सुरेन्द्र धामी
का0 त्रिलोक सिंह
का0 विशाल रावत
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...