Home अपराध पिथौरागढ़ शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाया
अपराधउत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ शादी का बहाना बनाकर नाबालिग को घर से भगाया

210

पिथौरागढ़ कोतवाली अस्कोट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना अस्कोट में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज द्वारा संबंधित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उप-निरीक्षक मीनाक्षी देव द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान राहुल सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी बलुवाकोट का नाम प्रकाश में आया।.

तत्पश्चात सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस के माध्यम से प्राप्त तकनीकी इनपुट के आधार पर अभियुक्त राहुल सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ के दौरान शशांक ऐरी पुत्र भगवान सिंह ऐरी निवासी बलुवाकोट का नाम भी प्रकाश में आया।

नाबालिग घर से भागकर शशांक ऐरी के घर पर रुकी थी। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए शशांक ऐरी को बलुवाकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...