Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ सीमांत के ऋषेन्द्र महर को भारतीय युवा कांग्रेस में दुबारा मिली राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंडसमाज

पिथौरागढ़ सीमांत के ऋषेन्द्र महर को भारतीय युवा कांग्रेस में दुबारा मिली राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी

681

पिथौरागढ़ सीमांत जिले के युवा नेता ऋषेन्द्र महर पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें दुबहर राष्ट्रीय सचिव* पद की अहम जिम्मेदारी दी गई।
ऋषेन्द्र महर छात्र राजनीति से ही संघर्षशील रहे है ,उन्होंने अपना राजनैतिक सफर लक्ष्मण सिंह *महाविद्यालय में कोषाध्यक्ष पद में जीत कर किया उसके बाद छात्र संघ सह सचिव , NSUI महाविद्यालय अध्यक्ष, NSUI जिला अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के बाद भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष* पद पर रहे उनके कार्य कुशलता को देखते हुए राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाते हुए *सीमांत जिले से उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सचिव* बनाया गया।
उन्होंने *राष्ट्रीय सचिव रहते हुए हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटका और पंजाब जैसे बड़े प्रदेशों में प्रभारी ,सहप्रभारी* के रूप में कार्य किया । इस समय वह पंजाब प्रदेश में प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं, *ऋषेन्द्र की निष्ठा और कर्मठता को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व , युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा नई टीम में उन्हें पुनः राष्ट्रीय सचिव* की जिम्मेदारी दी गई।
उनको यह जिम्मेदारी मिलना पूरे उत्तराखंड के साथ साथ सीमांत क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
*उनको राष्ट्रीय सचिव बनने पर विधायक मयूख महर, भुवन पांडे, मोनिका महर, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बीण लक्ष्मी गोस्वामी, मुनाकोट निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीमा वल्दिया, संतोष गोस्वामी, विनोद कार्की ,परनीत महर, गंगा दत्त कापड़ी, नरेंद्र सौन, जीवन कोहली, राकेश सौन, आनंद धामी, करन सिंह, प्रकाश देवली* सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...