Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ से बड़ी खबर -41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ से बड़ी खबर -41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

25

*एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार* ⚡️
 
💥 *41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार* 🚔
 
जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी व एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

🔍 *घटना/ गिरफ्तारी का विवरण*
टीम द्वारा सिल्थाम से मिशन इण्टर कालेज के बीच एक व्यक्ति से 41.5 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 12,25,000/-रूपये है ।
🔹गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदेश कुमार निवासी भाटकोट पिथौरागढ़ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
⚖️ अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।
*पूछताछ में खुलासा*
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन नानकमत्ता से खरीदकर लाया था जिसे छोटी-छोटी बिट बनाकर ग्राहकों को बेचता था ।
🔎 पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस टीम:*
उ0नि0 ललित डंगवाल-कोतवाली पिथौरागढ़
अपर उ0नि0 दीपक सिंह खनका (एसओजी)
का0 सतेन्द्र सुयाल (एसओजी)
का0 विरेन्द्र यादव (एसओजी)
का0 गोविन्द रौतेला (एसओजी)
का0 कुशल सिंह –कोतवाली पिथौरागढ़
 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...