ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
2.47 ग्राम स्मैक बरामद
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी* के “*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड*” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त अजय सिंह कुंवर (उम्र 27 वर्ष), निवासी तल्ली चांदमारी, लोहाघाट को गिरफ्तार किया गया।
*थाना लोहाघाट में धारा 8/21/27(A) NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*
पुलिस टीम:
1. श्री ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष, थाना लोहाघाट
2. उ0नि0 विपुल जोशी, चौकी प्रभारी बाराकोट
3. उ0नि0 कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट
4. कां0 पवन भट्ट, थाना लोहाघाट
5. कां0 हरजीत सिंह, थाना लोहाघाट
*चम्पावत पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।*













Leave a comment