Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की भेंटवार्ता, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित
उत्तराखंड

पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की सचिव सुकृति लिखी ने पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से की भेंटवार्ता, 14 वीर नारियों को किया सम्मानित

19

पिथौरागढ़।
सुकृति लिखी, आईएएस, सचिव, डीईएसडब्ल्यू एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ भेंटवार्ता की गई।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम*, निदेशक, सैनिक कल्याण, उत्तराखंड तथा कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा सचिव महोदया का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव द्वारा 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिमालयी राज्यों में ट्राउट उत्पादन, विपणन, निर्यात एवं मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

केंद्रीय मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने की पिथौरागढ़ कोल्डवॉटर फिशरीज क्लस्टर...

1.104 किलोग्राम अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार

चम्पावत पुलिस का शिकंजा 1.104 किलोग्राम अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार रेखा...

केंद्रीय मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी कोल्डवॉटर फिशरीज क्लस्टर का किया दौरा,

केंद्रीय मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी कोल्डवॉटर फिशरीज...