चम्पावत पुलिस का शिकंजा 1.104 किलोग्राम अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार
रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.10.2026 को * निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर* के पर्यवेक्षण में *एसओजी/एएनटीएफ एवं थाना टनकपुर पुलिस टीमों* द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गयी।
📌ग्राम बिचई, टनकपुर स्थित रेलवे अंडरपास के उत्तरी छोर पर सुरागरसी पतारासी व चेकिंग के दौरान TVS मोटरसाइकिल संख्या UK06 BJ 5542 पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.104 किलोग्राम अफीम बरामद हुई बरामदगी के आधार पर दोनों व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण* :
1. जसपाल वर्मा पुत्र मदनलाल, निवासी बंडिया भट्टा, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
2. रेशमवती पत्नी शीशपाल लोधी, निवासी ग्राम बैटरा, थाना रिसौली, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा उक्त अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी, निवासी जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) से खरीदकर लाना बताया गया। नेपाल सीमा पर एक नेपाली व्यक्ति को अफीम बेचने के संबंध में भी जानकारी दी गई है। प्रकरण में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण:*
1. 1.104 किलोग्राम अफीम — अनुमानित कीमत ₹2,10,000/-।
2. मोटरसाइकिल — संख्या UK06 BJ 5542।
3. दो मोबाइल फोन।
4. ₹1,150/- नकद।
🔹दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में धारा 8/18/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
*पुलिस टीम का विवरण:*
1. चेतन रावत — प्रभारी निरीक्षक, थाना टनकपुर।
2. उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट — प्रभारी एसओजी।
3. उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट — प्रभारी एएनटीएफ।
4. हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी।
5. हेड कांस्टेबल नासिर हुसैन।
6. हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल।
7. कांस्टेबल उमेश राज।
8. कांस्टेबल ललित कुमार।
9. कांस्टेबल संजय कुमार।
10. कांस्टेबल राजकुमार।
11. कांस्टेबल कुलदीप सिंह।
12. कांस्टेबल सूरज कुमार।
13. महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा।
➡️जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी 1933 व पुलिस को दें तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।













Leave a comment