Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक ने अपने आपको मारी गोली जीवनलीला समाप्त
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक ने अपने आपको मारी गोली जीवनलीला समाप्त

267

उत्तराखंड – रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में एक पूर्व सैनिक ने अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वहीं इस घटना के बाद लोगों की भीड़ भी मौके पर लगी रही।


जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय कुलदीप त्यागी सिविल लाइन कोतवाली के डिफेंस कॉलोनी में रहते थे,

उन्होंने आज सुबह अचानक अपने घर में रखी रायफल की नली को अपनी थोडी (गर्दन के पास) रखा और ट्रिगर दबा दिया।

गोली चलने आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

कुलदीप त्यागी का शव लहुलुहान हालत में कमरे के अंदर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद उनके परिचितों के भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। बताया गया है

कि मृतक कुलदीप त्यागी ने कुछ वर्ष पूर्व सेना से वीआरएस ले लिया था।

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्व सैनिक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या की खबर आई थी मामले में जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...