Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सदभावना अभियान के साथ मनाई गई दीपावली
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सदभावना अभियान के साथ मनाई गई दीपावली

260

पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन द्वारा इस दिवाली को बेहद खास बनाते हुए जनपद की वीरांगनाएं बहनों तथा संगठन के साथ मिलकर विशिष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को दीपावली की शुभकामनाएं प्रस्तुत करते हुए किया गया। संगठन द्वारा कहा गया की ऐसे बलिदानी परिवारों के बीच जाकर दीपावली पर्व को मनाना,जिन्होंने इस देश के लिए अपने घर का दीपक बुझाया था ताकि यह देश रोशन हो सके यह पल गर्व के होते हैं। हर पर्व को ऐसे परिवारों के बीच जाकर मनाना, दीपावली जैसे महा पर्व को सही मायनों में चरितार्थ करता है ,इसी उद्देश्य के साथ पूर्व सैनिक संगठन द्वारा दीपावली पर सदभावना अभियान की शुरुआत बलिदानी परिवारों की मातृशक्ति और वीरांगनाओं के घर जाकर की गई साथ ही संगठन के माध्यम से हर सुख और दुख पर जनपद के हर एक सैनिक द्वारा ऐसे परिवारों के लिए उनका बेटा उनका भाई बनकर हमेशा साथ रहने की बात को कहा गया तथा दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
तत्पश्चात समाज के पिछले निर्धन वर्ग के कुछ परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री मिठाई तथा दीपक भेंट किए गए ताकि ऐसे परिवारों की दीपावली भी रोशन हो सके।
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा इस कार्यक्रम को समाज के लिए एक उदाहरण के तौर पर भी किया गया जिस पर सभी से अपील की गई कि अगर आपके आसपास भी कोई ऐसे परिवार हो तो अवश्य उनके मदद के लिए सभी लोगों को आगे आने की बात को कहा गया और दीपावली जैसे महापर्व पर सभी की दीपावली को रोशन करने की बात को कहा गया क्योंकि दीपावली अगर सभी के लिए दीपावली बने तो सही मायने में यह ही एक दीपावली होती है।
इस कार्यक्रम पर कैप्टन लक्ष्मण सिंह,शेर सिंह, हयात सिंह, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र जोरा, विक्रम सिंह सेना मेडल, रमेश सिंह आदि पूर्व सैनिक सहभागी रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...