Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ की आम सभा 14 जून रविवार को, सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से सहभागिता की अपील
उत्तराखंड

पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ की आम सभा 14 जून रविवार को, सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से सहभागिता की अपील

64

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैन्य आश्रितों एवं हाल ही में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों से आगामी 14 जून 2026 (रविवार) प्रातः 10:30 बजे आयोजित होने वाली संगठन की आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह बैठक केवल संगठन की औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श, समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की कार्ययोजना तय करने का महत्वपूर्ण मंच होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति पर चर्चा होगी तथा आगामी स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक में पिछले तीन माह के दौरान भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों का संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान भी किया जाएगा, ताकि उन्हें संगठन से जोड़ते हुए उनके अनुभवों का लाभ समाज एवं संगठन को मिल सके।

पूर्व सैनिक संगठन ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं सैन्य आश्रितों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें पेंशन, ईसीएचएस, सीएसडी, सैनिक कल्याण, सरकारी योजनाओं, पुनर्वास, रोजगार अथवा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव हो, तो वे आम सभा में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। संगठन संबंधित विषयों पर सामूहिक रूप से विचार कर सक्षम विभागों के समक्ष प्रभावी एवं सार्थक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।

संगठन का मानना है कि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों की भागीदारी से उनकी समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा तथा जनपद में पूर्व सैनिकों के हितों की आवाज और अधिक मजबूत होगी।

पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के सभी समाचार-पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से भी अनुरोध किया जाता है कि इस जनहितकारी सूचना को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें, जिससे प्रत्येक पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं सैन्य आश्रित तक इस बैठक की जानकारी पहुँच सके और कोई भी पात्र व्यक्ति इस अवसर से वंचित न रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...