Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने ब्रिगेडियर गौतम पठानिया को दी भावभीनी विदाई
उत्तराखंड

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने ब्रिगेडियर गौतम पठानिया को दी भावभीनी विदाई

47

पिथौरागढ़
*पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने ब्रिगेडियर गौतम पठानिया को दी भावभीनी विदाई*

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार, सी एस डी कैंटीन के विस्तार, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने और सेना-सिविल प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने में रहा सराहनीय योगदान।

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ की ओर से जनपद में तैनात सेना के ब्रिगेड/स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर गौतम पठानिया साहब के स्थानांतरण पर उन्हें संगठन कार्यालय सम्मान स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने उनके 23 माह के कार्यकाल के दौरान जनपद में सेना, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में किए गए सराहनीय कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट द्वारा ब्रिगेडियर पठानिया साहब को संगठन का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए। विशेष रूप से ECHS पॉलीक्लिनिक में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा उपचार के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को होने वाली परेशानियों को कम करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय रहे। इसके साथ ही CSD कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करते हुए उसका विस्तार किया गया, जिससे पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को काफी लाभ मिला।

संगठन ने कहा कि ब्रिगेडियर पठानिया का योगदान केवल सैन्य व्यवस्थाओं तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने जनपद की अग्रिम रक्षा पंक्ति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेना के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावनाओं को बल मिला है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए ऐसे प्रयास स्थानीय अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।

इसके अतिरिक्त जनपद मुख्यालय में सेना और सिविल प्रशासन के बीच समन्वय से जुड़े कुछ ऐसे विषय भी थे, जिनके समाधान में कठिनाइयां आ रही थीं। ब्रिगेडियर पठानिया के कार्यकाल में इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। इससे सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सहायता मिली।

पूर्व सैनिक संगठन ने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पूर्व सैनिक देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, सम्मान, कल्याण और उनके परिवारों की सुविधाओं के प्रति संवेदनशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने अपने कार्यकाल में इन विषयों को प्राथमिकता देकर पूर्व सैनिकों के प्रति आत्मीयता, सहयोग और सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। साथ ही इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार भी व्यक्त किया गया।

संगठन की ओर से कहा गया कि ब्रिगेडियर पठानिया के कार्यकाल में किए गए इन कार्यों को पूर्व सैनिक समाज हमेशा याद रखेगा। उनके स्थानांतरण के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी दायित्वों में सफलता की कामना करने का एक छोटा-सा प्रयास है।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के सूबेदार मेजर दिवाकर सिंह बोरा साहब ने किया।

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ की ओर से सचिव दयाल सिंह साहब द्वारा ब्रिगेडियर गौतम पठानिया  को भावी दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रस्तुत की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...