Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत
उत्तराखंड

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

17

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा साहब के सेवानिवृत्ति के बाद निदेशक सैनिक कल्याण, उत्तराखंड* का दायित्व संभालने के पश्चात प्रथम जनपद भ्रमण पर पहुंचने पर पूर्व सैनिकों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

प्रातः सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्व सैनिकों के साथ मिलन कार्यक्रम के बाद ब्रिगेडियर बसेड़ा पूर्व सैनिकों के प्रयासों से स्थापित *पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के संगठन कार्यालय एवं सम्मान स्थल पहुंचे।* यहां देवलथल क्षेत्र संयोजक सूबेदार मेजर शंकर सामंत साहब ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संगठन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह एवं संगठन की लघु पुस्तिका भी भेंट की गई।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर बसेड़ा ने पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक संगठन जनपद में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा समाज के हित में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवा के दौरान भी उन्होंने संगठन के कार्यों को देखा है और अब निदेशक सैनिक कल्याण के रूप में अपने ही जनपद में पूर्व सैनिकों को सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है। इस दौरान ब्रिगेडियर साहब द्वारा फोटो गैलरी और वीरता सम्मान स्मारिका का भी अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से जनपद में लंबे समय से चली आ रही सैनिक विश्रामगृह की मांग को प्रमुखता से रखा गया। ब्रिगेडियर बसेड़ा ने बताया कि इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द से जल्द जनपद में सैनिक विश्रामगृह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। संगठन ने मांग रखी कि नया विश्रामगृह बनने तक पूर्व की विश्रामगृह व्यवस्था को पुनः पूर्व सैनिकों के लिए खोला जाए, जिस पर भी उन्होंने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि ब्रिगेडियर बसेड़ा के साथ बैठकर चर्चा करना ऐसा अनुभव है, जैसे परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ बैठकर कार्यक्रम किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि उनके निदेशक सैनिक कल्याण बनने से जनपद के पूर्व सैनिकों को नई उम्मीद मिली है।

ब्रिगेडियर बसेड़ा ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक समुदाय की गरिमा और सम्मान को और मजबूत करने तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में मिलकर कार्य करने की बात कही।

इस दौरान देवलथल क्षेत्र के पूर्व सैनिकों द्वारा एक निजी विद्यालय में भी ब्रिगेडियर बसेड़ा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर दिवाकर बोहरा ने किया। इस अवसर पर कैप्टन शेर सिंह, देव सिंह भाटिया, महेश पांडे, राजेंद्र जोरा, धर्म सिंह, प्रह्लाद सिंह, देवेंद्र दिगारी, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
जय हिंद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...