Home उत्तराखंड प्रेम प्रसंग- 42 साल की महिला ने प्रेमी को लगाया ठिकाने
उत्तराखंड

प्रेम प्रसंग- 42 साल की महिला ने प्रेमी को लगाया ठिकाने

20

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जनपद में 18 दिनों से लापता पूर्व नगरपालिका सभासद धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 42 वर्षीय लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन सिंह बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी लता भंडारी और धीरेंद्र परिहार के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था कुछ सालों से उनके बीच विवाद चल रहा था 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र महिला के घर गया था इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने पर महिला ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर दो वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पद ही मौत हो गई। इसके बाद शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया।

अगले दिन महिला ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। दोनों ने 18 अक्टूबर की रात कार में शव रखकर थुनाई बैंड के पास गोमती नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है...

सिडकुल, हरिद्वार में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU)* को सूचना मिली थी...