Home उत्तराखंड श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये श्रमिक कार्डों में पात्र लाभार्थियों को न दिये जाने के सम्बन्ध में कथित अनियमितताओं की जाँच हो अध्यक्ष चंचल राम
उत्तराखंड

श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये श्रमिक कार्डों में पात्र लाभार्थियों को न दिये जाने के सम्बन्ध में कथित अनियमितताओं की जाँच हो अध्यक्ष चंचल राम

10

पिथौरागढ़ अध्यक्ष मजदूर यूनियन पिथौरागढ़ के माध्यम से आज दीपक कुमार
सहायक श्रम आयुक्त जनपद
पिथौरागढ़ को ज्ञापन देते हुए कहा

श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये श्रमिक कार्डों में पात्र लाभार्थियों को न दिये जाने के सम्बन्ध में कथित अनियमितताओं की जाँच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है

जनपद पिथौरागढ़ में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के नाम जारी श्रमिक कार्डों को पात्र लाभार्थियों को न देकर धन सम्पन्न लोगों को कार्ड जारी किये जा रहे हैं। इन लोगों को श्रमिक कार्ड जारी हुए हैं जिसमें कई सेवा कर रहे व्यक्ति के परिवारजनों को श्रमिक कार्ड वितरित कर गरीबों का हक मारा जा रहा है जो कि एक घोर अनियमितता है।

इस दौरान उन्होंने एक ठेकेदार को बिना किसी जवाबदेही के मनमाने ढंग से रु. 200 का शुल्क लेकर तथाकथित ठेकेदार द्वारा फर्जी 90 दिन का प्रमाण पत्र देकर सरकारी योजनाओं को खुले आम व्यापारिक रूप में उपयोग किया जा रहा है जिसमें 42000 व्यक्तियों को इस संबंध में 90 दिन का फर्जी प्रमाण पत्र दिया गया है। जिसमें उक्त ठेकेदार द्वारा 84 हजार रुपये अर्जित किया गया है। विगत 4 वर्षों से मजदूरों के किट श्रम विभाग पिथौरागढ़ के गोदाम में पड़े हैं। अतः मामले की निष्पक्ष जाँच करने का कष्ट करेंगे।

वहीं उन्होंने कहा मनरेगा के अंतर्गत राज्य में प्रतिदिन की मजदूरी रुपया 300 निर्धारित की गई है। जो अत्यंत कम है इसे मजदूर यूनियन कम से कम 500 रुपये तक बढ़ाने की मांग करती है।

 

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में राम चंद्र सिंह, हरि राम, मुनी लाल चौधरी, गुलाब चौधरी, रविंद्र मिस्त्री आदी लोग उपस्थित रहे?

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सिडकुल, हरिद्वार में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU)* को सूचना मिली थी...

भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता अमर शहीद दीवान सिंह दानू की 79वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़, भारत के प्रथम महावीर चक्र विजेता एवं सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के...

भतीजे पर चाचा-चाची की हत्या का आरोप लगा

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है...

गौरव, एकता और यादों के संग धूमधाम से मनाया गया कुमाऊँ स्काउट्स का 45वाँ स्थापना दिवस*

पिथौरागढ़। भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, आपसी भाईचारे और सैनिक एकता की...