Home उत्तराखंड बड़ी खबर – कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलटा 10 से 15 कांवड़ यात्री वाहन के नीचे दबे होने की सुचना
उत्तराखंडसमाज

बड़ी खबर – कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलटा 10 से 15 कांवड़ यात्री वाहन के नीचे दबे होने की सुचना

168

  1. उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहाँ एक कांवड़ियों से भरा ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

    उक्त हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुआ,

    जहां टिहरी से नरेंद्रनगर की ओर जा रहे 15 कांवड़ यात्रियों को लेकर जा रहा ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया।

    हादसे के वक्त ट्रक में सवार सभी 15 कांवड़ यात्री वाहन के नीचे दब गए।

    स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

    वहीं राहत और बचाव दल ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। शेष 14 यात्रियों का इलाज जारी है, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।


    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी कांवड़ यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...