Home उत्तराखंड बड़ी खबर – पुलिस ने 02 करोड़ 80 लाख के गांजे समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंडसमाज

बड़ी खबर – पुलिस ने 02 करोड़ 80 लाख के गांजे समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

29

उत्तराखंड राज्य में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता एसओजी रुद्रपुर व रुद्रपुर कोतवाली की हाथ लग चुकी हैं

जिसकी क़ीमत लगभग 02 करोड़ 80 लाख के करीब बताई जा रही हैं

पुलिस ने इस मामले मे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया हैं… उक्त मामले का खुलासा आज एसएसपी अजय गणपति ने अपने कार्यालय मे किया.. उन्होंने बताया कि पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था…इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोका गया… वाहन की तलाशी के दौरान कैंटर में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में अवैध गांजा बरामद हुआ… जिसके बाद पुलिस ने इस मामले मे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.. पुलिस ने संजय गुप्ता दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर… डीटू यादव ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी… मोहित यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0) हिरासत मे ले. लिया…पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों को सप्लाई किया जाना था.. पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं.. वही आरोपी संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में रुद्रपुर व पुलभट्टा मे मुकदमे पजीकृत हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Skill bizz Development Foundation के तत्वावधान में गांधी चौक पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया

*पिथौरागढ़ में नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान* _पिथौरागढ़, Skill bizz Development...

ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर कार को कुचला 👉देखिये वीडियो

उत्तराखंड राज्य के सितारगंज में खटीमा बाईपास पर हाईवे किनारे खड़ी उप...

बाघ ने फिर युवक को बनाया निवाला- 20 दिन के भीतर ये तीसरी घटना दहशत में लोग

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल भीमताल में वन्यजीवों का हमला रुक नही रहा...

दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड राज्य के टिहरी जनपद के चंबा-नैल-कोटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क...