उत्तराखंड राज्य के
भगवानपुर के बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में 12 साल के मासूम राम रहीम को निवाला बनाने वाला खूंखार मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में कैद हो गया।
घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम को सफलता मिली है
मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद गांव में फैली दहशत के बीच लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मासूम की मौत से हर आंख नम है
आपको बता दें कि बीते कल बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास खेल रहा था। तभी पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और जबड़ों में दबाकर गहरे पानी में खींच ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
सूचना पर बुग्गावाला पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया था













Leave a comment